
9 Most essential Vitamins for Women:- अक्सर ही महिलायें अपने व्यस्त जीवनशैली में अपने लिए समय नहीं निकाल पाती और उनके शरीर में धीरे धीरे विटामिन और पौषक तत्वों की मात्रा अपूर्ण रह जाती है। आज हम बात करेंगे की महिलाओ को कौन से विटामिन अपने खाने में जरूर शामिल करने चाहिए, ताकि उनको आगे कोई गंभीर शारीरिक समस्या न आये।
वजन, ऊंचाई, उम्र और शारीरिक गतिविधियों को चलने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी विटामिन की आवश्यकता होती है। इन विटामिन का सबसे अच्छा स्रोत संपूर्ण भोजन है।
अध्ययन के अनुसार, विटामिन सामान्य कोशिका वृद्धि Cell Growth, कार्य और विकास के लिए आवश्यक हैं। हमारा शरीर उन सभी पोषक तत्वों का निर्माण नहीं पाता जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है, उनको लेने के लिए हमें भोजन और अन्य स्त्रोतों का सहारा लेना पड़ता है। महिलाओं के लिए कई विटामिन बहुत जरूरी हैं। इस लेख में, हम 9 Most essential Vitamins for women के बारे में बात करेंगे।
एंटीऑक्सिडेंट विटामिन Vitamin A,C & E जैसे विभिन्न विटामिन का संग्रह हैं। Antioxidants का मुख्य काम शरीर को free Radicals से बचाना होता है। free Radicals शरीर में घुमने वाले ऐसे कण होते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं, ये बहुत से गंभीर बिमारियों का कारण होते हैं, इसलिए इन्हें शरीर से खत्म करना बहुत जरूरी होता है। एंटीऑक्सिडेंट बहुत सी health problems के खतरे को कम कर सकते हैं। अगर आप चाहती हैं की आपकी उम्र कम लगे तो आपको खाने में एंटीऑक्सीडेंट का सेवन करना चाहिए। कुछ अध्ययनों ने साबित किया है कि वे इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।
बीटा कैरोटीन Body Cells द्वारा Vitamin A में परिवर्तित हो जाता है। यह एक पोषक तत्व है जो Skin, Tissues और आँखों की रौशनी eyesight बढ़ाने में मदद करता है। यह गाजर, खुबानी, अमरूद, खरबूजा /केंटालूप, कद्दू, पपीता, पालक, आड़ू, लाल मिर्च और टमाटर से मिलता है।
विटामिन सी को Ascorbic Acid एस्कॉर्बिक एसिड के रूप में भी जाना जाता है। यह आपके शरीर को लाल रक्त कोशिकाओं WBC को बनाने में मदद करता है। यह ब्रेन केमिकल्स noradrenaline नॉरएड्रेनालाईन के स्तर को भी बढ़ाता है, जिसके कारण आप अधिक सतर्क रहते हैं और अपनी एकाग्रता को नहीं खोते हैं। शोध से यह साबित हुआ है कि Vitamin C की कमी बुढ़ापे में तनाव की एक मुख्य वजह है। खट्टे फ़ल जैसे संतरा, निम्बू बेरीज Berries Vitamin C के बहुत अच्छे स्त्रोत हैं इसके इलावा आप Vitamin C आप मिर्च, कीवी, टमाटर, ब्रोकोली, संतरे, अंगूर और इसके रस से प्राप्त कर सकते हैं।
इसे tocopherol टोकोफेरोल भी कहा जाता है। आपके शरीर को कोशिकाओं और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इसकी आवश्यकता होती है। यह ageing को भी कम करता है। विटामिन ई युक्त खाद्य पदार्थ मार्जरीन Margarine, एक तरह का स्पेशल मक्खन, COD लिवर तेल, मकई का तेल, हेज़लनट्स, सूरजमुखी के बीज, मूंगफली का मक्खन, गेहूं के दाने और सूरजमुखी के तेल हैं। यह महिलाओं के लिए सबसे अच्छे विटामिन में से एक है। ध्यान दें - अधिक मात्रा में लेने से रक्तस्राव Bleeding की संभावना बढ़ जाती है।
विटामिन बी पोषक तत्वों के कुछ प्रकार हैं, और वे सभी आपके शरीर के लिए महत्वपूर्ण हैं। उनमें से महत्वपूर्ण फोलिक एसिड folic acid, विटामिन बी 12,vitamin B12 और बी 6/ B6 हैं।
इसे pyridoxine पाइरिडोक्सिन भी कहा जाता है। आपको अपने मस्तिष्क को ठीक काम करने में मदद करता है इसकी कमी से कई मेंटल problems आ सकती हैं। ये शरीर के metabolism को ठीक रखने में मदद करता है जिसमें शरीर को भोजन से ऊर्जा प्राप्त करने में मदद मिलती है। ये विटामिन हमें आलू, मछली, छोले, केले, एवोकाडो, बीन्स, मीट, अनाज और पोल्ट्री foods से मिलता है। यह उन महिलाओं के लिए सबसे अच्छा विटामिन है जो गर्भवती हैं। ध्यान दें एक ही बार में बहुत अधिक मात्रा खतरनाक है।
विटामिन बी 12 metabolism के लिए आवश्यक है। यह लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। आप इसे अंडे, पनीर, मछली, दूध, मांस और दही से पा सकते हैं। यह विटामिन पानी में आसानी से घुल जाता है जो आपकी लाल रक्त कोशिकाओं और तंत्रिकाओं को स्वस्थ रखता है। विटामिन B-12 की कमी से एनीमिया हो सकता है।
यदि आपको विटामिन बी 12 की कमी के कारण एनीमिया है, तो आपको उसके अन्य लक्षण हो सकते हैं, जैसे:
Read Also :-पीसीओडी के लक्षण क्या हैं और पीसीओडी का घरेलू इलाज कैसे कर सकते हैं?
यह शरीर की कोशिकाओं के अभिन्न अंग RNA आरएनए और DNA डीएनए के निर्माण में भी मदद करता है। फोलेट एसिड कैंसर को रोकने में भी सक्षम है। यह एनीमिया को रोकता है और WBC`लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है। गर्भवती महिलाओं में होने वाले spina bifida स्पाइना बिफिडा जैसी birth issues को हल करने में सबसे महत्वपूर्ण है। फोलेट से भरपूर खाद्य पदार्थ पत्तेदार साग, खरबूजे, शतावरी, फलियां, खट्टे फल, स्ट्रॉबेरी, अनाज, छोला, सेम, और यकृत हैं।
Vitamin D एक हार्मोन के रूप में काम करता है, लेकिन हम सभी इसे एक विटामिन के रूप में जानते हैं। यह फास्फोरस और कैल्शियम को रक्त में पहुँचाने में मदद करता है, जो की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए एक अतिमहत्वपूर्ण खनिज है। शरीर में Vitamin D की कमी होने पर शरीर हड्डियों से कैल्शियम को अवशोषित करना शुरू कर देता है, जिससे हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं। ये समस्या ऑस्टियोपोरोसिस कहलाती है।
रिसर्च के अनुसार विटामिन डी और कैल्शियम एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाओं के लिए ये दोनों महत्वपूर्ण हैं। यह कमजोर हड्डियों वाली महिलाओं के लिए सबसे अच्छे विटामिन में से एक है। इन्ही वजह से Vitamin D essential Vitamins for Women की केटेगरी में सबसे ऊपर है।
Read Also:-PCOD/PCOS की समस्या के लिए उपयोगी 8 Kitchen Herbs- Research Studies
शोध बताते हैं कि विटामिन डी कई गंभीर बिमारियों की रोकथाम और उपचार में भूमिका निभा सकता है, जिसमें टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, glucose intolerance ग्लूकोज असहिष्णुता, और मल्टीपल स्केलेरोसिस शामिल हैं।
विटामिन K को आवश्यक विटामिन के रूप में ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता है। यह हड्डियों को मजबूत रखने और बुजुर्गों में blood Clotting रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विटामिन K युक्त सर्वोत्तम भोजन में मछली का तेल, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, ब्रोकली, सोयाबीन तेल, अल्फाल्फा और पका हुआ पालक शामिल हैं। विटामिन K डायबिटीज, कैंसर जैसे घातक रोगों को रोकने में सक्षम है।
Read also:- Dysmenorrhoea And Fennel Seeds – पीरियड्स की समस्या में सौंफ है अतिगुणकारी